
नालंदा लाइव की खबर का असर हुआ है। नगरनौसा प्रखंड के गोरायपुर पंचायत के गिलानीचक में जलमीनार गिरने की घटना में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जूनियर इंजीनियर समेत 8 लोगों पर गाज गिरी है। डीएम डॉ. त्यागराजन के आदेश पर गोरायपुर पंचायत के पंचायत सचिव उमेश प्रसाद ने चंडी थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उसमें वार्ड सदस्या यशोदा देवी, सचिव सुधीर राम, जूनियर इंजीनियर प्रवीण कुमार, पंच कबूतरी देवी, जीविकाकर्मी रेणू देवी, सदस्य हरेन्द्र राम, पिंकू कुमार, अनुसूचित जाति की सदस्य गुड़िया देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्यान्वित नल-जल योजना के सात सदस्यीय वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति कार्यान्वयन एजेंसी होती है। जिसकी जिम्मेवारी वार्ड सदस्य और वार्ड सचिव की होती है। साथ ही योजना की गुणवत्ता का ख्याल रखने की जिम्मेवारी जेई की होती है। सब इस मामले में लापरवाही दिखाई। इस वजह से जलमीनार गिरी। आपको बता दें कि नालंदा लाइव ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था और जिला प्रशासन से कई सवाल पूछे थे । नालंदा लाइव ( Nalanda Live) ने इस मामले में जिले के सबसे बड़े अधिकारी के सामने मुद्दे को उठाया था । Nalanda Live ने पूछा था कि इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब की जाएगी ।
इसे भी पढ़िए- भर-भराकर गिरा भ्रष्टाचार का जलमीनार