नालंदा के ‘5 पापियों’ में से एक गिरफ्तार

0
,nalanda girl viral on social media

नालंदा पुलिस ने लड़की के साथ छेड़खानी कर अश्लील वीडियो बनाने वाले पांच पापियों में एक को गिरफ्तार कर लिया है। इसे पटना के पुनपुन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। 11 जून को छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपनी पहचान के एक युवक के साथ घर जा रही थी तभी सुनसान रास्ते मे मौका देख बदमाशों ने छात्रा के साथ न सिर्फ अश्लील हरकत की बल्कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो से आहत पीड़ित छात्रा ने अपने परिजन के साथ थाना पहुंचकर एक को नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। नामजद आरोपी को पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के केयुरापुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। ये भरेती गांव के रहने वाले कैलू पासवान का बेटा राजू पासवान है । जो अपनी मौसी के घर में छिपा था।
बार बार लोकेशन बदल रहा था आरोपी 
छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास वीडियो वायरल होने के बाद सभी आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गये थे। वायरल करने के आरोपी को जैसे ही पता चला कि लड़की ने थाने हमलोग के विरुद्ध एफआईआर कराई है। वह घर छोड़कर हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर स्थित ननिहाल चला गया था। बुधवार को वहां से मौसी घर पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के केयुरापुर गांव चला गया। पुलिस को किसी आरोपी के बारे में लोकेशन प्राप्त हुआ और बुधवार की देर रात को आरोपी को उसके मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्य आरोपी अब भी फरार
छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास का हुए वीडियो वायरल का मुख्य आरोपी बिल्ला अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मुख्य आरोपी हिलसा थाना क्षेत्र के भरेती गांव का निवासी है। मामला दर्ज होने के बाद वह घर छोड़कर भागा फिर रहा है। वीडियो में बिल्ला ही छात्रा को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करते दिख रहा था। थानाध्यक्ष आरके झा ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी दो बार मैट्रिक की परीक्षा फेल कर चुका है। बाहर रहकर काम करता है। गांव आया हुआ था इसी दौरान इस तरह की घटना को अंजाम दिया। जल्द ही दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा
हिलसा शहर से कोचिंग से पढ़कर एक लड़की अपने पहचान की एक युवक के साथ घर जा रही थी। इसी बीच भरेती -असाढ़ी मार्ग में सुनसान देख चार पांच की संख्या में बदमाशों ने रोका और छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसी। बदमाशों ने छात्रा व उसके साथ में रहे युवक का परिचय पत्र छीन लिया। यहां तक कि मोबाइल पर पर छात्रा के परिजन से बात तक की। छात्रा इन बदमाशों की नीयत को भांपकर हाथ जोड़कर छोड़ देने के लिये गिड़गिड़ा रही थी। एक बदमाश ने छात्रा को जबरन गोद में उठाकर दुष्कर्म करने की नियत से मकई के खेत में ले जाने की कोशिश की।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …