
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने 63वीं प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है . जिसमें अमूल्य रत्न ने प्रथम प्रयास में ही सातवां स्थान हासिल किया और SDM पद के लिए चयनित कर लिए गए
खगड़िया के रहने वाले हैं रतन
अमूल्य रत्न खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के बरेठा गांव के रहने वाले हैं । उनके पिता का नाम गंगाधर यादव है. जो सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता है. अमूल्य रतन ने साल 2016-17 में यूपीएससी का इंटरव्यू भी दिया था. लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए थे
इसे भी पढ़िए-BPSC में नालंदा के अनुराग को दूसरा, पटना की सुनिधि को चौथा और नवादा की अर्चना को छठा स्थान
IITians हैं अमूल्य रतन
अमूल्य रत्न की शुरुआती पढ़ाई लिखाई पटना से ही हुई। उन्होंने साल 2006 में पटना सेंट्रल स्कूल से दसवीं की परीक्षा 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ पास की । इसके बाद साल 2008 में डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटा से प्लस टू में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। साल 20014 में उन्होंने बीटेक के बाद एमटेक किया। अमूल्य ने आईआईटी, कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की।
इसे भी पढ़िए-BPSC में सामान्य से ज्यादा ओबीसी का कट ऑफ, देखिए किसका कितना गया कट ऑफ
दोनों बहनें भी CDPO
अमूल्य रत्न की बड़ी बहन मधु प्रियदर्शनी और छोटी बहन आर्याराज बाल विकास परियोजना विभाग में सीडीपीओ के पद पर हैं। अमूल्य रत्न के बीपीएससी पास करने पर उनके गांव बरेठा में खुशी का माहौल है। नालंदा लाइव भी अमूल्य रत्न को उनकी सफलता पर बधाई देता है. साथ ही ये आशा करता है कि वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक ढंग से कर के बिहार के लिए अमूल्य रत्न साबित होंगे
इसे भी पढ़िए-बिहार में 25 लाख में DSP बनिए, BPSC के मेंबर और BJP विधायक ने इंटरव्यू के लिए लगाई बोली !
इसे भी पढ़िए-BPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में पूछे गए सवाल पर विवाद