
बिहार लोकसेवा आयोग ने 63वीं सिविल सेवा का रिजल्ट घोषित कर दिया है । साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिया है । जिसके मुताबिक इस बार सामान्य वर्ग से ज्यादा ओबीसी का कट ऑफ गया है । अब तक ये माना जाता रहा है कि जनरल का कट ऑफ सबसे ज्यादा जाता है । लेकिन इस बार ओबीसी कैटगरी का कट ऑफ सामान्य से ज्यादा गया है ।
किस कैटगरी का कितना कट ऑफ
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ 588 है, जबकि ओबीसी कैटेगरी का 595 अंक है। ओबीसी महिला का कट-ऑफ सामान्य श्रेणी के पुरुष के बराबर 588 है। जबकि, सामान्य श्रेणी महिला का कट-ऑफ 575, एससी पुरुष और महिला का क्रमश: 553 और 525, एसटी का 575 और 547, अति पिछड़ा वर्ग का 564 और 554, पिछड़ा वर्ग महिला का 564, स्वतंत्रता सेनानी के नाती-नातिन और पोता-पोती कैटेगरी का 571 कट-ऑफ रहा।

डीएसपी के लिए केवल छह का चयन
63 वीं बीपीएससी में इस बार डीएसपी के लिए सिर्फ छह अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है ।जबकि बिहार सहकारिता सेवा प्रशासनिक संवर्ग में सहायक निबंधक के लिए सबसे कम एक सीट थी। बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के छह, बिहार प्रशासनिक सेवा के 31, नियोजन पदाधिकारी के तीन, बिहार कारा सेवा में काराधीक्षक के नौ, बिहार निबंधन सेवा में अवर निबंधक सह संयुक्त अवर निबंधक के 16, श्रम अधीक्षक के 11, राजस्व अधिकारी के 19 और उत्पाद निरीक्षक के 13 पदों के लिए रिजल्ट का प्रकाशन किया गया है। सबसे अधिक 123-123 पद बिहार वित्त सेवा में वाणिज्य कर पदाधिकारी तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के हैं।
इसे भी पढ़िए-BPSC में नालंदा के अनुराग को दूसरा, पटना की सुनिधि को चौथा और नवादा की अर्चना को छठा स्थान
पूरा रिजल्ट देखने के लिए क्लिक कीजिए-Final-Results-63CCE bpsc
आपको बता दें कि बीपीएससी के 63वीं सिविल सेवा परीक्षा में दानिश नगर होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) के श्रेयांश तिवारी टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर नगरनौसा, नालंदा के अनुराग कुमार और तीसरे स्थान पर खजांची हाट सहायक थाना, पूर्णिया के मेराज जमील आए हैं।
टॉप टेन की सूची में चार महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है। इनमें दो पटना की हैं। चौथे स्थान पर बोरिंग कैनाल रोड की छात्रा सुनिधि और पांचवें स्थान पर पासवान विश्वनाथगंज, खगड़िया की श्रेया सलोनी रही हैं। पीसी कॉलोनी कंकड़बाग की सृष्टि प्रिया आठवें स्थान पर रहीं।
इसे भी पढ़िए-बिहार में 25 लाख में DSP बनिए, BPSC के मेंबर और BJP विधायक ने इंटरव्यू के लिए लगाई बोली !
इसे भी पढ़िए-BPSC सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में पूछे गए सवाल पर विवाद