
MBBS में दाखिला लेने की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मानव संसाधन मंत्रालय ने नीट की परीक्षा को स्थगित कर दिया है ।
Ministry of Human Resource Development (MHRD) has postponed the National Eligibility cum Entrance Test (NEET) exam. pic.twitter.com/wGUxU0kd2o
— ANI (@ANI) March 27, 2020
कोरोना की वजह से रोकी गई परीक्षा
आपको बता दें कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इसे देखते हुए सरकार ने 3 मई को होने वाली नीट की परीक्षा को रद्द कर दिया है .
Since Parents and Students have to travel to different examination centres, to avoid any inconvenience to them, I have directed National Testing Agency @DG_NTA to postpone NEET (UG) 2020 and JEE(Main) till last week of May. pic.twitter.com/loji50ZQq3
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) March 27, 2020
क्या है एनटीए नीट एग्जाम
बता दें कि नीट यूजी (NEET UG) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसके आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाता है. नीट 2020 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) कर रही है. नीट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का टाइम दिया जाता है.
3 मई को होनी थी परीक्षा
आपको बता दें कि नीट का आयोजन तीन मई को होना था। जिसे मानव संसाधन मंत्रालय ने स्थगित कर दिया है. इस प्रवेश परीक्षा में देशभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे।