
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अगले तीन दिन तक बिहार बंद (Bihar Band) रहेगा. 19 दिसंबर को वाम दलों (Left) ने बिहार बंद का कॉल किया है तो 20 तारीख को पप्पू यादव (Pappu Yadav) की जन अधिकार पार्टी ने बिहार बंद बुलाया है. वहीं, राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने 21 तारीख को बिहार बंद का कॉल किया है.
महागठबंधन में था कन्फ्यूजन
बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर महागठबंधन की ओर से प्रेस वार्ता की गई. महागठबंधन में यह कंफ्यूजन था कि आखिरकार जब महागठबंधन एक है तो अलग-अलग पार्टी या अलग-अलग बिहार बंद क्यों. महागठबंधन के अन्य घटक दल यह चाहते थे कि 3 दिन की बजाय सभी विपक्षी मिलकर एक ही दिन बिहार बंद करें और इसे लेकर महागठबंधन के अन्य घटक दल राजद और वाम दल से भी बात की लेकिन बात नहीं बनी. वाम दल और राजद अपनी अपनी तारीखों पर अडिग रहे ऐसे में बुधवार को महागठबंधन की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें राजद और वाम दल को छोड़ बाकी घटक दल के नेता मौजूद रहे.
21 को आरजेडी का है बंद
अब महागठबंधन 19 तारीख को वामदल के साथ 21 दिसंबर को राजद के बंद का भी समर्थन करेगी, यानी बीच में 20 दिसंबर को जो जाप का बंद है उसमें महागठबंधन के कोई नेता या कार्यकर्ता शामिल नहीं होगा.