
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को पर महिला सिपाही ने रायफल तान दी और कहा कि ये इंसास रायफल है . हटिए नहीं तो टन्न से ठोक दूंगी. ये मामला भागलपुर के सर्किट हाउस की है ।
क्या है पूरा मामला
दरअसल. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे एक दिन के दौरे पर भागलपुर गए थे. सोमवार की सुबह वो सिविल ड्रेस में मॉर्निग वॉक करने निकले . इस दौरान वो अकेले पुलिस लाइन जा पहुंचे. डीजीपी ने बिना अपना परिचय दिए हथियार लिए दो महिला सिपाहियों से पूछा कि आपलोग इसे चला सकते हैं या नहीं। सिर्फ दिखाने के लिए हथियार तो नहीं हैं?
महिला पुलिसकर्मियों ने क्या कहा
डीजीपी के सवाल पर अनुराधा नाम की महिला सिपाही ने सोचा कि कोई आम आदमी है और कहा कि अभी तो हमलोग 45 राउंड गोली चला कर बांका से लौटे हैं। अभी मैं गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास में जा रही हूं। ।
सिविल ड्रेस में डीजीपी ने पूछा
डीजीपी ने इसके बाद एक और सवाल दागा और पूछा कि हथियार चलता है भी या नहीं। यह सुन दोनों ने एकसाथ कहा कि सब चलता है।
डीजीपी के सवाल पर भड़क गई पुलिसकर्मी
इसके बाद डीजीपी ने पूछा कि यदि तुम्हारा हथियार लेकर कोई भाग जाए तो क्या करोगी। इस बात पर दोनों भड़क गईं और डीजीपी से कहा कि जरा हथियार लेकर भागकर दिखाइए, तब बताते हैं कि क्या करते हैं। इस बात पर डीजीपी ने कहा कि तुम नहीं पकड़ पाओगी।
‘टन्न से ठोक दूंगी’
ये सुनते ही अनुराधा ने कंधे से एसएलआर उतार डीजीपी को दिखाते हुए कहा कि हथियार लेकर अब भाग कर दिखा ही दीजिए। हथियार लेकर भागिए तो…टन्न से इंसास से ठोक दूंगी। यह कहते ही महिला सिपाहियों ने तुरंत कंधे से इंसास निकाल कर डीजीपी पर तान दिया।
डीजीपी ने दिया परिचय
दोनों महिला सिपाहियों के इस आत्मविश्वास को देख डीजीपी ने अपना परिचय दोनों को दिया तथा उनकी सराहना की। सिपाही का आत्मविश्वास देख डीजीपी को भी काफी प्रसन्नता हुई और तब उन्होंने उसे अपनी पहचान बताई। इसके बाद दोनों महिला सिपाहियों ने जय हिंद बोल कर डीजीपी को सलाम किया।