
नालंदा जिला में गुरुवार को अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
पहला हादसा- बुजुर्ग दंपति को रौंदा
नूरसराय बाजार में अस्पताल के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दंपती को कुचल दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रुप से जख्मी हो गये। हादसे के बाद लोगों ने बिहारशरीफ-चंडी रोड को जाम कर दिया. हालांकि बाद में समझा बुझाकर लोगों का गुस्सा शांत कराया गया.मृतका की पहचान सुंदरबिगहा गांव के रहने वाले शरण मिस्त्री की 60 वर्षीया पत्नी श्यामा देवी के रुपए। हादसे में शरण मिस्त्री भी जख्मी हो गये हैं।
दूसरा हादसा- टेंपो पलटा, 1 की मौत
नगरनौसा थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के पास एक टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में साले की मौत हो गयी। जबकि, बहनोई जख्मी हो गये हैं। टेम्पो पर मवेशी लोड था। मृतक की पहचान बडीहा गांव के बालदेव यादव के बेटे उपेन्द्र यादव उर्फ छरपन गोप रुप में हुई. वहीं, जख्मी की पहचान बुलकन यादव के रूप में की गयी है।
तीसरा हादसा- पिकअप वैन ने अधेड़ को रौंदा
खुदागंज थाना के कंचनपुर गांव के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंचनपुर गांव के ही 50 वर्षीय रामप्रीत पासवान के रुप में हुई. हादसे के बाद पिकअप वैन के साथ चालक फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम लगाया . जिसके बाद जिला प्रशासन ने मुआवजा देकर जाम हटवाया
चौथा हादसा- दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर
बेन थाना क्षेत्र के महाविगहा और कोसनारा के बीच दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायलों में छबीलापुर के पटेलनगर के रहने वाले 55 वर्षीय लाला महतो, अजय सिंह और चंडी के राजन बीघा गांव के रजनीश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं। लाला महतो ने बताया कि वे अपने गांव से परवलपुर की ओर जा रहे थे, इसी बीच परवलपुर की ओर से तेज गति में आ रही बाइक ने संतुलन खो दिया और बाइक से जा टकराया। दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
पांचवां हादसा- करंट से किशोर की मौत
नूरसराय थाना क्षेत्र के बृजपुर गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बृजपुर गांव के रहने वाले कौशलेन्द्र कुमार के रुप में हुई है। लोगों ने बताया कि किशोर अपने घर के पास खड़ा था। तभी अचानक बिजली प्रवाहित तार उसके उपर गिर गया। करंट से किशोर बुरी तरह से झुलस गया। जिसमें उसकी मौत हो गई