
पहली खबर
नालंदा जिला के नगरनौसा थाना के हाजत में जेडीयू नेता ने खुदकुशी कर ली है. मृतक गणेश रविदास जदयू के महादलित प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष था और सैदपुरा गांव का रहने वाला था । बताया जा रहा है कि एक लड़की के अपहरण के मामले में उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था जहां उसे हाजत में बंद कर दिया गया था. जहां उसने खुदकुशी कर ली
दूसरी खबर
नालंदा जिला में रुक रुक कर हो रही है बारिश की वजह से एक दो मंजिला मकान धाराशायी हो गया. हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि पांच लोग जख्मी हो गए. हादसा एकंगरसराय प्रखंड के करनगंज में हुआ. बताया जा रहा है कि मकान पुराना था. मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया गया है ।
तीसरी खबर
बिन्द थाना इलाके के लालू बीघा मोड़ के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक गाड़ी 18 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। जिसमें 10 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि सभी लोग वेना थाना इलाके के कम्बल बीघा गांव के रहने वाले हैं और अपने बच्चों का मुंडन करवाने देवघर जा रहे थे .
चौथी खबर
बिहार शरीफ के शेखाना मोहल्ला में देशी शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है । बिहार थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के मुताबिक रामाशीष गोप के मकान में ये कारोबार चल रहा था । इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोग भागने में कामयाब रहे । गिरफ्तार लोगों में एक वेन थाना के देवरिया गांव के रहने वले अमित कुमार, शेखाना मोहल्ला के हडिया पोखर के रहने वाले राजेंद्र यादव और राजकुमार शामिल हैं।
पांचवीं खबर
नालंदा जिला के थरथरी में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी एक सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है । साढ़े 10 करोड़ की लागत से बनी सड़क दो महीने में ही टूटने लगा है । जगह जगह गड्ढे हो गए हैं । ये सड़क थरथरी प्रखंड के कचहरिया पंचायत के हांसेपुर गॉंव से कचहरिया होते हुए जूडी गॉंवतक जाती है. नालंदा के डीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं ।
छठी खबर
बिहारशरीफ में घटिया निर्माण को लेकर नगर आयुक्त ने नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है । साथ ही मामले के जांच के आदेश दिए हैं । दरअसल, बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 3 में एक साल पहले ही सड़क बनाया गया था. लेकिन बारिश आते के साथ ही सड़क टूट गया. इसे बनाने में करीब 15 लाख रुपए खर्च हुए थे
सातवीं खबर
13 जुलाई को बिहारशरीफ कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला एवं सत्र न्यायधीश ने आठ न्यायिक बेंच का गठन किया है । जिसमें 25 हजार रुपए तक के मामलों का निपटारा किया जाएगा ।
आठवीं खबर
नशा विमुक्ति दिवस के मौके पर नालंदा जिला में पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया. बिहार थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पेड़ लगाया तो वहीं, राजगीर में एसडीओ कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने पेड़ लगाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया | इसी प्रकार बेन थाना परिसर में थानेदार पिंकी प्रसाद ने पेड़ लगाए
नौवीं खबर
मिशन हरियाली के तहत आदर्श मध्य विद्यालय चंडी और मध्य विद्यालय सतनाग में अमरूद का पौधा वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को जल बचाओ जीवन बचाओ का पाठ पढ़ाया गया । इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरुक भी किया गया
दसवीं खबर
जनसंख्या स्थिरता पखवार को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित टिप्स दिए गए। जनसंख्या पखवारा सदर अस्पताल में 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं के साथ पुरुष नसबंदी पर भी जोर दिया गया