
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. राज्यपाल बनने के बाद वे बार दिल्ली गए थे. प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की.
पीएम मोदी से शिष्टाचार मुलाकात
बिहार राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्यपाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रधानमंत्री निवास (7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली) में शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया.
Shri Phagu Chauhan, the Governor of Bihar called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/asWZMPbygn
— PMO India (@PMOIndia) August 2, 2019
उच्च शिक्षा का विकास पहली प्राथमिकता
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बिहार में उच्च शिक्षा के विकास-प्रयासों को और अधिक तेज करना होगा. साथ ही शैक्षणिक-सत्रों को समय पर संचालित कराना हमारी प्राथमिकता होगी.
रक्षामंत्री और गृहमंत्री से भी मिले फागू चौहान
पीएम मोदी से मुलाकात से पहले राज्यपाल चौहान ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प-गुच्छ समर्पित कर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया. तो वहीं, दोनों ने उन्हें राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी
आपको बता दें कि फागू चौहान 29 जुलाई को बिहार के 40वें राज्यपाल बने थे. वे यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले हैं और घोसी विधानसभा से 7 बार विधायक रह चुके हैं । साथ ही यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन भी थे