
मां घर के जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार गई तो बेटी घर में रखे पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की अपने गांव के ही एक लड़के के साथ फरार हो गई
क्या है पूरा मामला
मामला नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र की एक गांव की है . लड़की की मां ने गांव के ही तीन युवक मनीष कुमार, कुणाल कुमार तथा गुलशन कुमार पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
30 हजार रुपए लेकर भागी बेटी
महिला ने बताया कि वो अपनी बेटी को 30 हजार रुपये रखने को दिया था। रुपए देने के बाद वो हिसुआ बाजार आ गई थीं। देर शाम जब हम घर पहुंचे तो हमारी बेटी घर मे नहीं थी। देर रात तक खोजबीन करने के दौरान पता चला कि उनकी बेटी संजय सिंह के बेटे मनीष कुमार बहला फुसला कर अपने साथ भगाकर ले गया है। पुत्री 30 हजार रुपये भी अपने साथ लेते गई है।
एक बार पहले भी भगाकर ले गय़ा था
लड़की की मां ने बताया कि मनीष ने तीन-चार दिन पूर्व ही बेटी को भगाने की धमकी दी थी। मनीष एक बार पहले भी उनकी बेटी को भगाकर ले गया था। इधर, मनीष ने लड़की वालों को फोन कर बताया कि वो अभी दिल्ली में है लड़की मेरे साथ नहीं है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।