
राजधानी पटना एक बार फिर गैंगवार दहल उठा। बदमाशों ने कुख्यात चिंटू गुप्ता उर्फ ब्लैक डॉग की गोली मारकर हत्या कर दी । ब्लैक डॉग को अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट खड़ाकुआं स्थित संतोषी मां गली में हुई ।
![]()
बुआ घर आया था चिंटू गुप्ता
बताया जा रहा है कि कदमकुआं के पार्क रोड का रहने वाला ब्लैक डॉग उर्फ चिंटू गुप्ता अपने बुआ के घर गायघाट के खड़ाकुआं आया था ।रविवार रात करीब दस बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर ब्लैक डॉग की बुआ के घर आए। उसे घर से बाहर बुलाया। दो-चार मिनट इधर-उधर की बातें की, फिर कनपटी में पिस्टल सटाकर दो गोलियां दाग दीं। भागने के क्रम में बदमाशों ने उसके सीने में एक और गोली मारी। परिजन इलाज के लिए राजेंद्र नगर स्थित राजेश्वर अस्पताल में लेकर गए, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़िए-राजधानी पटना में गैंगवार, 4 को लगी गोली

मुखबिरी में हत्या का शक
बताया जा रहा है कि ब्लैक डॉग की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में उसके दोस्तों ने ही कर दी है। चर्चा है कि उसकी निशानदेही पर पटना पुलिस ने कई अपराधियों की गिरफ्तारी की थी।
![]()
पहले भी ब्लैक डॉग चिंटू गुप्ता को मारी थी गोली
ब्लैक डॉग पर कुछ महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। नीरज नामक अपराधी ने उसके पेट में गोली मारी थी। जिसे बाद में पुलिस ने सुल्तानगंज से गिरफ्तार कर लिया था। नीरज अभी बेउर जेल में बंद है।
इसे भी पढ़िए-बम धमाके से दहला नालंदा- अगर फट जाते बाकी बम तो क्या होता?

टॉप-10 अपराधियों की सूची में था ब्लैक डॉग
ब्लैक डॉग का नाम पटना के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उसपर आलमगंज, पत्रकार नगर, जक्कनपुर, कंकड़बाग, कदमकुआं और रामकृष्ण नगर में वाहन लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। 2014 में ब्लैक डॉग ने ताबड़तोड़ घटनाएं की थीं। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ब्लैक डॉग पर 28 कांड दर्ज हैं। वह कई संगीन मामलों में जेल जा चुका था। हत्या का कारण आपसी रंजिश प्रतीत होता है। हत्यारों की तलाश में छापेमारी जारी है।