
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । बिहार में भी सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में आपको बता दें कि कहां किस चरण में चुनाव होंगे .बिहार में भी सात चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई तथा सातवां चरण 19 मई को होगा।
नवादा, जमुई और गया में कब होंगे चुनाव
बिहार की चार सीटों पर पहले चरण यानि 11 अप्रैल को मतदान होंगे। बिहार में पहले चरण में चार सीटों पर मतदान होंगे । पहले चरण में जिन चार सीटों पर मतदान होगा उसमें गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद संसदीय सीट है ।
इसे भी पढ़िए-लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान.. बिहार में कब कितनी सीटों पर होंगे मतदान जानिए
नालंदा और पटना में कब होंगे चुनाव
नालंदा संसदीय सीट के साथ साथ पाटलिपुत्रा, पटना साहिब, जहानाबाद में आखिरी चरण यानि सांतवें चरण में मतदान होगा। सातवें और आखिरी चरण के लिए बिहार में 19 मई को मतदान होंगे। आखिरी चरण में आठ सीटों पर मतदान होंगे। ऐसे में नालंदा संसदीय सीट पर 19 मई को वोटिंग होगी । इसके अलावा पाटलिपुत्रा, पटना साहिब, जहानाबाद , बक्सर,सासाराम, काराकाट और आरा संसदीय सीट पर आखिरी चरण यानि 19 मई को वोट डाले जाएंगे