नालंदा में बोलेरो-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार घायल

0

नालन्दा जिला में राजग़ीर-गिरियक रोड पर एक बोलेरो तथा ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हुई।जिसमें बोलेरो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया है

हिसुआ से देवसपुरा बारात जा रहे थे
ये सभी लोग नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित दोना से कतरीसराय स्थित देवसपुरा बारात जा रहे थे। अचानक गिरियक मार्ग स्थित सिथौरा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बेलगाम ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी। जिसमें हिसुआ के दोना निवासी रहे बोलेरो चालक सोनू मालाकार की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दोना निवासी सुनील मांझी का चार वर्षीय पुत्र पवन कुमार सहित धर्मेंद्र मांझी, राकेश कुमार, पिटू मांझी घायल हो गये।

अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं थे। जख्मी तड़प रहा था। किसी तरह से सूचना पर अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे

शव को जमीन पर रखा गया
जिसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि चार चिकित्सकों का स्थानांतरण के बाद नये चिकित्सकों ने अब तक योगदान नहीं किया है। इस क्रम में यह भी देखा गया कि मृतक के शव को अस्पताल परिसर में भूमि पर रख दिया गया था। जिसको लेकर अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार ने अस्पताल कर्मियों को फटकार लगाई।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…