कहां मुखिया के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग.. जानिए

0

नालंदा जिला में मुखिया पर हमला का दौर जारी है। पहले सिलाव प्रखंड के माहुरी की मुखिया पर जानलेवा हमला हुआ अब गोंदु बिगहा पंचायत के मुखिया के घर पर बदमाशों ने हमला बोला। बुधवार की शाम को दर्जनों की संख्या में हथियारबंद बदमाश शहबाजपुर गांव पहुंचे और मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। गांव वालों के मुताबिक बदमाशों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की।

इसे भी पढ़िए-कहां मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला ? जानिए

गवाह को खत्म करने के लिए आए थे बदमाश

बताया जा रहा है कि बदमाश हत्या के चश्मदीद गवाह की हत्या के इरादे से आए थे। मुखिया पति के भाई छोटे यादव के मुताबिक एक साल पहले सड़क बनाने के दौरान उनके भाई फौदारी यादव की हत्या हुई थी और इसका वो चश्मदीद गवाह। ऐसे में बदमाश उसकी हत्या के इरादे से घर पर हमला किया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। छोटे यादव के मुताबिक वो किसी तरह छुपकर जान बचाया। वहीं मुखिया पति बिंदू यादव का कहना है कि चुनावी रंजिश में हमले को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने उनके घर पर भी गोलीबारी की और हथियार लहराते हुये फरार हो गए। हालांकि गांववालों के मुताबिक फायरिंग दोनों तरफ से की गयी है। चिकसौरा के थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने भी दस राउंड फायरिंग की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

इसे भी पढ़िए-महंगी पड़ी दबंगई, मुखिया समेत 60 पर केस दर्ज

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…