नालंदा पटना समेत पूरे बिहार कितने से कितने बजे तक दिखेगा सूर्यग्रहण.. जानिए

0

साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) 21 जून यानि रविवार को लगने वाला है। इस दौरान सूर्य रिंग ऑफ फॉयर की तरह दिखेगा। रविवार को लगने वाला सूर्यग्रहण बिहार में भी दिखेगा।

कितने से कितने बजे तक दिखेगा सूर्यग्रहण
नालंदा और पटना समेत पूरे बिहार में सुबह 10.37 बजे से दोपहर 15.09 बजे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जबकि दिल्ली में ग्रहण के दौरान सूर्य का 95% हिस्सा कटा हुआ दिखेगा। जानकारों की मानें तो इस दौरान सूर्य छल्ले की भांति में नजर आएगा। सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता। इसके लिए दूरबीन, टेलीस्कोप, ऑप्टिकल, कैमरा आदि से देखना सुरक्षित होगा। भारतीय मानक समय अनुसार 10 बजकर 37 मिनट पर सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा। मध्य काल करीब 12:18 पर होगा जबकि सूर्य ग्रहण 2 बजकर चार मिनट पर समाप्त होगा।

बंद किए जाएंगे मंदिरों के कपाट
इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। ग्राहण के दौरान सोने, खाने, लघुशंका करने, आदि कई चीजों से बचना होगा। बीमार, बुजुर्ग, तथा बच्चे को छूट रहती है। ग्रहण काल में बैठकर प्रभु का स्मरण किया जा सकता है। वहीं मंत्रों की सिद्धि भी की जा सकती है। सूर्य ग्रहण आषाढ़ मास के कृष्णपक्ष के अमावस्या रविवार को मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है।

किस राशि पर क्या पड़ेगा असर
मेष राशि- धन प्राप्ति
वृषभ- क्षति
मिथुन – घात
कर्क- हानि
सिंह – लाभ
कन्या – सुख
तुला- मान हानि
वृश्चिक – मृत्यु तुल्य कष्ट
धनु- स्त्री पीड़ा
मकर- सौख्यम
कुंभ – चिंता
मीन – व्यथा

ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या ना करें…
-ग्रहण के शुरू होने से पहले स्नान कर लें, जाप करें, भगवान का ध्यान करें और ग्रहण खत्म होने पर स्नान-दान करें।
-ग्रहण के समय अन्न-पानी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
– बच्चों, वृद्ध, रोगी इस नियम से मुक्त रखा गया है
-अपने घरों में खाने में तुलसी, कुशा डाल कर रखें, इससे अन्न अपवित्र नहीं होता है।
-सूतक काल में ग्रहण खत्म होने तक योग, जप,ध्यान, पूजा, इष्ट का ध्यान करें और दान करें।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…