
शेखपुरा पुलिस ने 7 दिन बाद हथियावां से भगाई गई किशोरी को बरामद कर लिया है । हालांकि युवती को भगाने का आरोपी बिट्टू पांडे पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा । पुलिस का कहना है कि हथियावां की इस किशोरी को 24 मार्च को कामता गांव का बिट्टू पांडे भगा ले गया था। पुलिस किशोरी का बयान दर्ज कराने के बाद उसका मेडिकल कराया है । दरअसल, किशोरी नाबालिग है ऐसे में उसके बारे में ज्यादा कुछ लिखा नहीं जा सकता है । इसलिए ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर पा रहे हैं