रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया ‘कदुआ’

0

शेखपुरा में रेलवे स्टेशन पर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा । उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक से पकड़ा गया । जीआरपी के मुताबिक वो स्टेशन परिसर में देसी कट्टा लेकर घूम रहा था और जैसे ही पुलिस को अपनी ओर आते देखा । वो भागने लगा तभी पुलिस ने दौड़ा कर अपराधी को पकड़ लिया । पुलिस ने  जब उसकी तलाशी ली तब उसके पास से देसी कट्टा और मोबाइल बरामद हुआ। जीआरपी के मुताबिक आरोपी पहले भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुका है । आरोपी का नाम प्रीतम कुमार उर्फ कदुआ है और वो  शेखपुरा स्टेशन से सटे इंदाय मोहल्ला का रहने वाला है । हालांकि उसका कहना है कि हथियार दूसरे लोगो ने झाड़ी में छुपाया था जिसे उसने देख लिया था और मौका पाते ही चुरा लिया । आरोपी के मुताबिक वो उस चोरी के हथियार को बेचने के लिए स्टेशन पर घूम रहा था । उसने किसी से चार हजार रुपए में डील पक्की भी कर ली थी और डिलिवरी के लिए स्टेशन पहुंचा था लेकिन उससे पहले ही उसकी गिरफ्तारी हो गई । फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In शेखपुरा

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…