
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । तीन और लोगों में कोराना पॉजिटिव (Corona positive) होने की पुष्टि हुई है. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है.
तीनों नए मरीज मुंगेर के
तीनों नए मरीज मुंगेर के जमालपुर (Jamalpur of Munger) के हैं. 30, 36 और 52 वर्ष के ये सभी मरीज पुरुष हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही पॉजिटिव हुए हैं. सिर्फ मुंगेर में ही 20 लोगों में कोरोना का संक्रमण हो चुका है. जाहिर है मुंगेर में लगातार कोरोना का चेन बन रहा है. हालांकि सबसे अधिक अभी भी सीवान में 29 कोरोना मरीज हैं.
#BiharFightsCorona fifth update of the day.3 more covid-19 positive cases in bihar taking the total to 96. 3-male 30,36 and 52 years from jamalpur ,munger. came in touch with covid-19 positive. contact tracing is on.
— sanjay kumar (@sanjayjavin) April 19, 2020
कोरोना संक्रमितों की जिलावार संख्या
जिलावार स्थिति पर नजर डालें तो सबसे अधिक सीवान में – 29, मुंगेर- 20, नालंदा- 11, बेगूसराय-9, पटना-7, गया-5, नवादा-3, गोपालगंज- 3, बक्सर- 4, सारण- 1, लखीसराय- 1, भागलपुर- 1, वैशाली- 1