बिहार में विधायक की गाड़ी से शराब बरामद, चार गिरफ्तार

0

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन खादी और खाकी के लोग अक्सर शराब का सेवन करते पकड़े जाते हैं। कभी पुलिस वाला धरा जाता है तो कभी नेताजी शराब के साथ मस्ती करते पकड़े जाते हैं। अब विधायक जी की गाड़ी में शराब की बोतल बरामद हुई है ।

इसे भी पढ़िए-बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 950 के पार.. जानिए कहां मिले कितने नए मरीज

कांग्रेस विधायक की गाड़ी में शराब बरामद
बक्सर जिला के सिमरी थाना इलाके में पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बक्सर सदर से कांग्रेस के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की निजी गाड़ी से शराब की सात बोतलें बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने विधायक के वाहन को शराब अधिनियम की धारा के तहत जब्त करते हुए उस पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए-यूनिसेफ का दावा: भारत में 6 महीने में हो सकती है 3 लाख बच्चों की मौत

नदी के रास्ते शराब आने की सूचना मिली थी
सिमरी थानाध्यक्ष जुनैद आलम के मुताबिक नदी के रास्ते शराब के आने की सूचना मिली थी। जिसे लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सामने से स्कॉपियो आती दिखी। उसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में महंगी शराब की सात बोतलें बरामद हुर्इं। पुलिस ने शराब समेत गाड़ी जब्त करने के साथ ही वाहन पर सवार चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए-बिहार को मिले तेजतर्रार 12 युवा IAS अफसर.. जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

चारों की पहचान हुई
चारों की पहचान चुरामनपुर निवासी चालक सुशील कुमार प्रसाद, बड़कागांव मानसिंह पट्टी निवासी अनिल मिश्रा, दलसागर निवासी विक्की तिवारी और नितेश तिवारी के रूप में की गई। विक्की पहले भी शराब तस्करी के मामले में आरोपीत है। वहीं डीएसपी केके सिंह ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि वे किसके लिए शराब ले जा रहे थे।

कांग्रेस विधायक ने दी सफाई
बहरहाल, कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी की गाड़ी से शराब की बोतलों के मिलने से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। यह अलग बात है कि शराब बरामदगी के समय विधायक गाड़ी में नहीं थे। वहीं विधायक तिवारी ने इस मामले में सफाई दी है। उन्‍होंने कहा है कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। गाड़ी को राहत सामग्री बांटने के लिए ले जाया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…