
केंद्र में मोदी सरकार पार्ट- 2 का एक साल पूरा हो गया है. इसे लेकर बीजेपी जनता के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रही है . इसके तहत बिहारशरीफ के बीजेपी विधायक डॉ. सुनील ने भी लोगों के बीच पर्चा बांटा
विधायक ने बांटा पर्चा
दरअसल, सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में 25 हजार पर्चा बांटना है . जिसे लेकर बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ सुनील कुमार ने भी जलालपुर मोहल्ले में घर घर जाकर पर्चा बांटा और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.
मोदी सरकार की उपलब्धियां
इस मौके पर डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल के किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा इस पत्र में दिया गया है। चाहे वो अनुच्छेद 370 का मामला हो या आर्टिकल 35A या तीन तलाक का मामला. इसमें सब का उल्लेख किया गया है. इस मौके पर नगरध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ डब्लू , महामंत्री बिपिन कुमार, संजय कुमार उर्फ मुखिया जी , नगर उपाध्यक्ष राजेश लाल, नगर मंत्री टुनटुन कुमार मौजूद थे ।