नीतीश कुमार का बहुत बड़ा वादा- फिर मौका मिला तो हर खेत को मिलेगा पानी

0

बिहार के मुख्यमंत्री तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि अगली बार मौका मिला तो बिहार के हर खेत तक पानी पहुंचा देंगे। हर घर बिजली पहुंचाने के बाद हर खेत तक बिजली पहुंचाने पर काम चल रहा है। अगली बार हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचा देंगे। कृषि प्रधान राज्य बिहार के लिए यह बहुत बड़ा काम होगा। जीतने पर और भी जो बड़े काम करेंगे उसकी घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले ही कर देंगे।

न्याय के साथ विकास
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 2005 में न्याय यात्रा के दौरान वादा किया था कि सत्ता में आने पर ‘न्याय के साथ विकास’ करेंगे। इसका अर्थ है राज्य के हर इलाके, सभी तबकों, वर्गों तथा धर्मों के लोगों का विकास। 15 वर्षों में हमने दलितों. वंचितों. शोषितों एवं अल्पसंख्यकों तथा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू कर इस वादे को पूरी तरह निभाया है। राज्य के विकास और समाज में सुधार के सारे काम हमने पूरी सद्भावना और सेवा भाव के साथ किया है। इसमें किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है।

2015 में सात निश्चय
2015 के चुनाव से पहले हमने ‘सात निश्चय’ की घोषणा की थी। पिछले पांच साल में सात निश्चय की योजनाओं के अंतर्गत हर घर बिजली, हर घर तक पक्की गली-नाली, हर घर नल का जल, घर-घर शौचालय का निर्माण कर महिलाओं को सम्मान, साथ ही सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएनएम स्कूल, पॉलीटेक्निक संस्थान, महिला आईटीआई, सभी अनुमंडलों में आईटीआई, एएनएम स्कूल, युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए क्रेडिट कार्ड और कौशल विकास योजना आदि पर तेजी से काम हुआ। एक करोड़ से अधिक परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया।

15 सालों में किया है विकास
उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम होने से बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने हर कार्यकाल में पहले से ज्यादा काम किया है। पहले पांच साल से ज्यादा दूसरे पांच साल में, दूसरे पांच साल से ज्यादा तीसरे कार्यकाल के साढ़े चार साल में। कुछ लोग यह दुष्प्रचार करते हैं कि हमारे पहले कार्यकाल में विकास के ज्यादा काम हुए। यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि हम साधारण पृष्ठभूमि के आदमी हैं। हमको न तो न किसी को फंसाना है न किसी को बचाना है और न ही हम माल बनाने का काम करते हैं। हम सिर्फ सेवा के साथ विकास के काम में जुटे रहते हैं। हमें काम का प्रचार करना भी नहीं आता, बस चुपचाप काम करते हैं।

विकास कार्यों से समाप्त हुआ नक्सलवाद
नीतीश कुमार ने कहा कि पति-पत्नी के शासन में मगध प्रमंडल की चर्चा नक्सल हिंसा और सामुहिक नरसंहार के लिए होती थी। हमने इलाके के विकास के साथ.साथ वहां के गरीब-गुरबों के उत्थान के लिए काम करना शुरू किया, जिससे नक्सलवाद धीरे-धीरे खुद समाप्त होता चला गया। यह न्याय के साथ विकास का ही परिणाम है। उन्होंने मगध क्षेत्र में किये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

कोरोना का कोई ठिकाना नहीं ये और बढ़ रहा
नीतीश कुमार ने कोरोना संकट में सरकार द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी विस्तार से अपने कार्यकर्ताओं को दी। उन्हें सरकार के कार्यों से विपक्ष को जवाब देने का मंत्र दिया। साथ ही कोरोना के प्रति सचेष्ठ भी किया। कहा कि इसका कोई ठिकाना नहीं। ये और बढ़ रहा है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। एक-एक चीज पर हमलोग ध्यान रखे हैं। इससे सचेष्ट रहिए, दूसरों को भी जागरूक करिए। मास्क जरूर लगाइए, दूसरों को भी लगाने को प्रेरित करिए।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…