रेल यात्री कृप्या ध्यान दें! साढ़े 5 घंटे तक ठप रहेगी रेलवे की ये सेवाएं !

0

अगर आप रेल में सफर करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है । क्योंकि बिना जानकारी के घर से निकलने पर रेल यात्रियों अगले 24 घंटे परेशानी हो सकती है. रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि मेंटिनेंट की वजह से कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण सेवा 5.35 घंटों तक बाधित रहेगी. यानी इस दौरान यात्री खुद ऑनलाइन रिजर्वेशन टिकट नहीं निकाल पाएंगे.

रेलवे के मुताबिक इस दौरान रेलवे की पूछताछ सेवा 139 सेवा भी बंद रहेगी. जिससे यात्रियों की परेशानी दोगुनी होने वाली है. यानी करीब साढ़े 5 घंटे तक यात्री न तो ऑनलाइन टिकट बनवा पाएंगे और ना ही ग्राहक सेवा अधिकारी से 139 पर बात हो पाएगी.रेलवे के मुताबिक इलेक्ट्रिकल मेंटिनेंस की वजह से दिल्ली स्थित कंप्यूट्रीकृत आरक्षण प्रणाली को 13 जुलाई की रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 4.35 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. मेंटिनेंस की वजह से इस दौरान कंप्यूटर आरक्षण प्रणाली से संबंधित सभी सेवाएं बंद रहेंगी.

कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली बंद होने के चलते इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, पीआरएस इंक्वायरी, ईडीआर सेवा और रेलवे की पूछताछ सेवा 139 पूरी तरह बाधित रहेगी. यही नहीं, इस दौरान सभी पीआरएस पर मौजूद एसएमएस की सेवाएं भी बंद रहेंगी. इसलिए अगर आप अगले 24 घंटे में रेल यात्रा करने वाले हैं तो फिर ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां शनिवार रात 11 बजे से पहले हासिल कर लें. ताकि आगे आपको परेशानी नहीं हो. हालांकि रात 11 बजे से सुबह 4.35 के बीच जहां कंप्यूटरीकृत सेवाएं बाधित रहेंगी, वहीं अगर आपको इस दौरान अपनी ट्रेन या अपनी टिकट का स्टेटस जानना हो तो आप भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in पर जाकर अपडेट ले सकेंगे.

वहीं दूसरी ओर देशभर में रेलवे के विभिन्न जोनों में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए हैं. जिस वजह से भारतीय रेलवे ने शनिवार को 264 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. जिन गाड़ियों को रद्द किया गया है उनमें सबसे अधिक पैसेंजर ट्रेनें हैं.रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम (NTS) पर रद्द की गई रेलगाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है. इसके अलावा 139 सेवा पर एसएमएस के जरिये भी भी ट्रेनों की स्थिति जानी जा सकती है. साथ यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In काम की बात

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …