
नालंदा जिला मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को दोपहर नालंदा जिला में कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है.
कहां कहां मिले मरीज
नालंदा में कोरोना के जो पांच नए मरीज मिले हैं। उसमें एक महिला और चार पुरुष हैं। पांच में से चार मरीज बिंद में मिले हैं। जिसमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 19, 22 और 27 साल के पुरुष शामिल हैं । जबकि महिला की उम्र 45 साल है और वो रहुई के सोसंदी की रहने वाली है .
सभी प्रवासी मजदूर हैं
बताया जा रहा है कि नालंदा में जो कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं वे सब प्रवासी मजदूर हैं. ये सभी सभी लोग मुंबई औऱ दिल्ली से नालंदा पहुंचे हैं।
37 मरीज हो चुके हैं ठीक
नालंदा जिला में अब तक 37 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में अब नालंदा जिला में 36 एक्टिव मरीज ही बचे हैं। हालांकि इसमें IAS अफसर, डीएसपी और डॉक्टर भी शामिल हैं