बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । नालंदा और नवादा जिला में कोरोना के एक -एक नए मरीज मिले हैं । जिसके बाद सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 573 हो गई है
नालंदा में कहां मिला मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नालंदा में कोरोना का एक और मरीज मिला है । जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है । नालंदा से जो मरीज मिला है उसकी उम्र 45 साल है और वो फतेहपुर कैला का रहने वाला है । आपको बता दें कि नालंदा में 35 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट आए हैं

नवादा में भी मिला मरीज
नवादा में 31 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है । वो नवादा के हेमजा देवपाल का रहने वाला है । इसके साथ ही नवादा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है . जिसमें तीन लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं अब अस्पतालों में दो मरीज हैं