क्रिकेटर ईशान किशन की शादी फिक्स, गर्लफ्रेंड से होगी शादी.. ईशान के गर्लफ्रेंड के बारे में जानिए

0

टीम इंडिया के ओपनर और बिहार के लाल क्रिकेटर ईशान किशन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है. ईशान किशन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ईशान किशन की शादी किससे होगी.. इसका भी खुलासा हो गया है.. क्रिकेट के मैदान में चौके छक्के मारने वाले ईशान किशन ने भी पर्सनल लाइफ में छक्का लगा दिया है और अपनी गर्लफ्रेंड को ही स्टंप आउट कर दिया

अदिति से शादी करेंगे ईशान
ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदित से शादी करने वाले हैं. इस बात का खुलासा उनके दादा अनुराग पांडेय ने किया है. क्रिकेटर ईशान किशन के दादा जी का कहना है कि जिसमें बच्चों की खुशी उसमें ही परिवार की भी खुशी है.. ईशान किशन ने अपना फैसला परिवार को सुनाया तो परिवार वालों ने हंसते हंसते मान लिया

इसे भी पढ़िए- बिहारवासियों के लिए खुशखबरी.. बिहटा से भी बड़ा बनेगा एयरपोर्ट .. जानिए कहां मिली मंजूरी

कौन है ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति
ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने अपने पोते के गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलासा किया. जब ईशान किशन के दादा जी से उनकी होने वाली बहू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अदिति के बारे में सब कुछ बता दिया..अनुराग पांडे ने बताया कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड है. ईशान उसे बहुत ज्यादा पसंद करता है. अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल हैं.

मिस इंडिया की रनअप रह चुकी है
ईशान किशन के दादाजी के मुताबिक, उनकी होने वाली बहू अदिति, मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईशान किशन जिसे पसंद करें, उसी से शादी करें. परिवार को इस बात की कोई चिंता नहीं कि गांव या समाज क्या कहेगा.

बच्चे खुश तो हम खुश
अनुराग पांडे ने बातचीत में ये बात बार बार दोहरायी कि जिसमें बच्चे खुश हैं, उसमें हमारी खुशी है.. उन्होंने ये भी कहा कि गांववालों के चक्कर में नहीं पड़ने का है. गांव वालों का जो कहना है वो कहते रहेंगे, लेकिन हमारी खुशी बच्चों की खुशी में है और हम उसी को प्राथमिकता देते हैं.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहारवासियों के लिए खुशखबरी.. बिहटा से भी बड़ा बनेगा एयरपोर्ट .. जानिए कहां मिली मंजूरी

महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार वासियों को बड़ा तोहफा मिला है. बिहार को ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट …