लालू यादव की बेटी और जीतन राम मांझी की बहू में जबर्दस्त झगड़ा !

0

लालू प्रसाद यादव की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहू के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त झगड़ा हुआ है । जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का करारा जवाब दिया है ।

ऐश्वर्या को लेकर पूछे सवाल
पहली बार ट्विटर पर पॉलिटिकली एक्टिव होने वाली दीपा संतोष मांझी ने रोहिणी आचार्य से उनकी भाभी ऐश्वर्या को लेकर सवाल पूछा है लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहू को लेकर उनकी बेटी को दीपा संतोष मांझी ने घेरा है। जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने ट्विटर पर लिखा कि “बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है जिसकी जिन्दगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सब ने मिलकर उसे जलील किया, मारा पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करतें। दरअसल लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था
सिस्टम के साझीदार ने..!
एक मां की इज्जत लूटी है..!
बिटिया इंसाफ मांग रही है..!
जनमत चोरों की सरकार से..!
मोनी बाबा बना हुआ है..!
धृष्टराष्ट बनकर बैठा हुआ है..!
इंसाफ दो कुर्सी कुमार..!
नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!!

बहन बने बजरंग बली
वहीं एक दूसरे ट्वीट में दीपा मांझी ने लिखा
भाई पिटाए गली-गली,
बहन बने बजरंग बली,
भाभी को घर में पिटवाती हो,
हे भ्रष्टाचार की रोहिणी,
तुम इतना ज्ञान कहाँ से लाती हो?
दरअसल, रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा था । रोहिणी आचार्य ने लिखा था ।

राजद परिवार के लोग..
जन सेवा कर रहे हैं..
गिरगिट सा रंग बदलने वाले..!
जरा ये बता दे हमें तू..!
समधिन दामाद से कौन सा..!
सेवा कर करवा रहे हो तुम..!
होटल में रंगरेलियां..!
मनाते हुए पकड़े गए..!
अपने नालायक बेटे से..!
कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम..!
पलटू का तलवा चाटने वाले..!

 

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल…