
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,टैक्सी, ट्रेन या सार्वजनिक स्थानों पर अगर अश्लील या द्विअर्थी गाना बजाए तो जेल जाना होगा.
सम्राट चौधरी का आदेश
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को इसके लिए क्लियर कट आदेश दे दिया है. सम्राट चौधरी ने द्विअर्थी गाना बजाने वालों के खिलाफ एक्शन ले. उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे. साथ ही बस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाना का भी आदेश दिया है.
गृहमंत्री ने क्या कहा
बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि सार्वजनिक रूप से अश्लील और द्विअर्थी गाने बजने से समाज में बेहद नकारात्मक मैसेज जाता है. ऐसे गाने न केवल सामाजिक मर्यादा को कमजोर करते हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं. ऐसे में अब यह सिर्फ नैतिक मुद्दा नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है.
छोटे बच्चों पर बुरा असर
डिप्टी सीएम चौधरी का मानना है कि इस तरह के गीतों का सबसे ज्यादा बुरा असर बच्चों पर पड़ता है. छोटे बच्चे जब ऐसे गाने सुनते हैं, तो उनकी सोच और व्यवहार पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है. उन्होंने इसे गलत दिशा में ले जाने वाला सांस्कृतिक प्रदूषण करार दिया। और कहा कि इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
जुर्माना और जेल दोनों संभव
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बारे में सभी जिलों के पुलिस कप्तान को निर्देश दिया है कि वे विशेष अभियान चलाकर बस, ऑटो, टैक्सी, रेलवे परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखें.. उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है को उसपर जुर्माने के साथ जेल की सजा भी संभव है. प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.