
12वें आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है. जबकि दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। विश्व कप-2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा.
भारत की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मो. शमी, रवींद्र जडेजा
#TeamIndia for @ICC #CWC19 💪💪#MenInBlue 💙 pic.twitter.com/rsz44vHpge
— BCCI (@BCCI) April 15, 2019
दिनेश कार्तिक को युवा ऋषभ पंत पर तरजीह
युवा विजय शंकर, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. वनडे क्रिकेट में धोनी के वारिस माने जा रहे पंत का नहीं चुना जाना गया। 21 साल के पंत आईपीएल-12 में अब तक (रविवार तक) 245 रन बना चुके हैं, जबकि कार्तिक ने 111 रन बनाए हैं. 33 साल के कार्तिक ने अब तक 91 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जबकि पंत ने 5 ही वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है.
BREAKING: India have named their #CWC19 squad! pic.twitter.com/mMXt5kAG6Y
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) April 15, 2019
सलेक्टर एमएसके प्रसाद ने क्या कहा .?
सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने पत्रकारों से कहा,‘दिनेश कार्तिक की बेहतर विकेटकीपिंग के कारण ऋषभ पंत टीम में जगह नहीं बना सके. विकेटकीपिंग भी मायने रखती है. यही कारण है कि हमने कार्तिक को चुना वरना पंत भी टीम में होते .’ गौरतलब है कि कार्तिक को एक अनुभवी बल्लेबाज माना जाता है और जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शांत रहने में सक्षम हैं.
निदहास ट्रॉफी का कारनामा काम आया-
18 मार्च, 2018: दिनेश कार्तिक की करिश्माई बल्लेबाजी ने क्रिकेट की दुनिया में धूम मचा दी थी. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में कार्तिक के बल्ले से 8 गेंदों में 29* (6, 4, 6, 0, 2, 4, 1, 6) रनों की बारिश ने बांग्लादेश की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. फाइनल में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अनुभवी कार्तिक ने टीम इंडिया को निदहास ट्रॉफी दिलाई और भारत ने वह रोमांचक फाइनल 4 विकेट से जीता था.
वर्ल्ड कप- 2019 में टीम इंडिया का शेड्यूल
25 मई: (वॉर्म-अप) भारत बनाम न्यूजीलैंड, ओवल
28 मई: (वॉर्म-अप) भारत बनाम बांग्लादेश, कार्डिफ
…………………………………
1. भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साउथेम्प्टन – 5 जून
2. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल – 9 जून
3. भारत बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज – 13 जून
4. भारत बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड – 16 जून
5. भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन – 22 जून
6. भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड – 27 जून
7. भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन – 30 जून
8. भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन – 2 जुलाई
9. भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स – 6 जुलाई
…………………………………
9 जुलाई: सेमीफाइनल 1, ओल्ड ट्रैफर्ड
11 जुलाई: सेमी-फाइनल 2, एजबेस्टन
14 जुलाई: फाइनल, लॉर्ड्स