
नालंदा जिला के अस्थावां विधानसभा सीट से जेडीयू के डॉक्टर जितेंद्र ने फिर जीत का परचम लहराया है. उन्होंने आरजेडी के अनिल कुमार को 11 हजार 600 वोटों से हराया. अस्थावां विधानसभा सीट पर 19 उम्मीदवार मैदान में थे. जितेंद्र कुमार पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं.
अनिल कुमार को दी मात
जेडीयू उम्मीदवार जितेंद्र कुमार को कुल 51 हजार 525 वोट मिले. जो कुल वोट का 35.75 प्रतिशत है. वहीं आरजेडी के अनिल कुमार को 39 हजार 925 वोट मिले जो कुल वोट का 27.8 फीसदी है.
इसे भी पढ़िए-हिलसा विधानसभा सीट पर सिर्फ 12 वोट से हुआ फैसला.. जानिए किसे कितने वोट मिले
LJP ने लगाया था अड़ंगा
अस्थावां विधानसभा सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार तीसरे सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशी रहे. उन्हें 21 हजार 768 वोट मिले. ऐसे में अगर आरजेडी कुछ और अच्छा करती तो शायद यहां भी हिलसा जैसी स्थिति हो सकती थी.


पांचवीं बार विधायक बने जितेंद्र कुमार
अस्थावां के विधायक डॉ जितेंद्र कुमार का जन्म 25 मई 1972 को हुआ. बिहारशरीफ में जन्मे जितेंद्र कुमार की शैक्षणिक योग्यता एमए, पीएचडी है. उनकी पत्नी का नाम रिचा सिन्हा है. जितेंद्र कुमार का एक बेटा है. पूर्व विधायक अयोध्या प्रसाद के बेटे जितेंद्र कुमार ने 1997 में राजनीति में एंट्री की. 8 साल बाद यानी 2005 में वो चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे. उन्होंने 2005 का उपचुनाव भी जीता. इसके बाद 2010, फिर 2015 और अब 2020 में जीतकर लगातार पांचवी बार विधानसभा पहुंचे हैं.
अस्थावां में अब तक कौन कौन बने विधायक
1951-57- ताजुद्दीन, कांग्रेस
1957-62- नंदकिशोर सिंह, जनता पार्टी
1962-67- कौशलेन्द्र सिंह, प्रजा सोशलिस्ट
1967-69- वीपी जवाहर, कांग्रेस
1969-72- नंदकिशोर सिंह, जनता पार्टी
1972-77- अयोध्या प्रसाद, कांग्रेस
1977-80- इन्द्रदेव चौधरी, निर्दलीय
1980- अरुण चौधरी, निर्दलीय
1980-85- अयोध्या प्रसाद, कांग्रेस
1085-90- आरपी शर्मा, निर्दलीय
1990-95- आरपी शर्मा, निर्दलीय
1995-2000- सतीश कुमार, निर्दलीय
2000-05- आरपी शर्मा, निर्दलीय
2005-10- डॉ. जितेन्द्र कुमार, जदयू
2010-15- डॉ. जितेन्द्र कुमार, जदयू
2015-2020 डॉ. जितेन्द्र कुमार, जदयू