
लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों से निकलना मना है. इसे लेकर पुलिस प्रशासन सख्त भी है. सड़क पर घुमने वालों की पिटाई भी कर रही है. लेकिन अब दारोगा जी को ही दूसरे पुलिस वालों ने पिटाई कर दी. क्योंकि दारोगा जी सिविल ड्रेस में सब्जी खरीद रहे थे
क्या है पूरा मामला
नालंदा के अस्थावां बाजार में लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए अस्थावां पुलिस प्रशिक्षु दारोगा के नेतृत्व में बाज़ार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अस्थावां थाने में पदस्थापित जमादार अखिलेश सिंह सिविल ड्रेस में सब्जी खरीद रहे थे। एहतियातन उन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा था, जिसके कारण दूसरे प्रशिक्षु दारोगा जी उन्हें पहचान नहीं पाए और उन्हें एक डंडा रसीद कर दिया।
गुस्से से लाल पीले हो गए दारोगा जी
जमादार साहब पर जैसे ही डंडा पड़ा वे कुछ देर तो समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या? लेकिन कुछ क्षण बाद ही उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने गश्त में शामिल पुलिस वालों पर आरोप लगाया कि वे लोग बिना मास्क के ही ड्यूटी कर रहे हैं।
प्रशिक्षु दारोगा ने मांगी माफी
हालांकि पहचान देने के बाद डंडा मारने के आरोपित प्रशिक्षु दारोगा ने दूसरे दारोगा से माफी मांग ली। जिसके बाद जमादार अखिलेश सिंह का गुस्सा शांत हुआ. साथ ही मामले की जानकारी थाना प्रभारी संतोष कुमार तक पहुंची
पुलिस वालों के पास नहीं है मास्क
बिना मास्क पुलिस वालों के गश्ती करने पर जब अस्थावां के थाना प्रभारी संतोष कुमार से पत्रकारों ने पूछा तो तो उन्होंने कहा कि थाने में नहीं पर्याप्त मात्रा में मास्क नहीं है। साबुन और सैनिटाइजर तक नहीं दिया गया है। थाने में कार्यरत पुलिस के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर गश्त कर रहे हैं। बिना मास्क के थाने में ड्यूटी करना खतरे से खाली नहीं है। इन परेशानियों पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। पुलिस वालों को संदिग्धों एवं बाहर से आने वालों पर नजर रखने की जिम्मेदारी है। जिसके कारण संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है।
Ground report of lockdown in nalanda bihar
Posted by Nalanda Live on Wednesday, March 25, 2020