नीतीश सरकार ने युवाओं और बेटियों को दिया बड़ा तोहफा.. अब बेरोजगार युवाओं को मिलेगा…

0

नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने बेरोजगार युवाओं को शर्तों के साथ 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. साथ ही 20 लाख लोगों को रोजगार देने का फैसला लिया गया है। अगले पांच साल में ये रोजगार दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार के लिए 5 लाख का अनुदान भी मिलेगा। नीतीश कुमार के इस फैसले को एक तरह से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरजेडी नेता ने चुनाव के दौरान पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी का वादा किया था। वहीं नीतीश कुमार कैबिनेट ने इन फैसलों पर भी मुहर लगाई है।

20 लाख रोजगार का ऐलान
बिहार चुनाव में रोजगार का मुद्दा बेहद अहम रहा था। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने चुनाव में इसे प्रमुखता से उठाया था। तेजस्वी यादव ने पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी के फैसले पर साइन करने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की दूसरी बैठक में रोजगार के मुद्दे पर अहम फैसला लिया है। जिसमें अगले 5 साल के दौरान 20 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराने का ऐलान किया है। युवाओं को रोजगार के लिए 5 लाख का अनुदान भी मिलेगा।

बेरोजगारों को 10 लाख रुपए मिलेंगे
नीतीश कुमार की सरकार बिहार में बेरोजगार युवकों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए दस लाख रुपये देगी। जिसमें से 5 लाख रुपये माफ कर दिया जाएगा। बाकी पांच लाख रुपया लोन होगा. जिस पर महज एक फीसदी का ब्याज देना होगा। यानि कोई युवा नया रोजगार अथवा व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं तो परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा.. जो अधिकतम 5 लाख रुपये तक का होगा. वहीं अधिकतम 5 लाख का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अलग से विभाग बनाया जायेगा।

बेटियों को मिलेगा दोगुना पैसा
बिहार में अब इंटर पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार और ग्रेजुएशन करने वाली छात्रा को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। हर जिले में कम से कम एक मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। साथ ही हर प्रमंडल में टूल रूम और ट्रेनिंग सेंटर खोला जायेगा।

मुफ्त कोरोना वैक्सीन
नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार चुनाव में फ्री कोरोना वैक्सीन के दावों को भी अमली जामा पहना दिया है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि बिहार के लोगों फ्री में कोरोना वैक्सीन टीका दिया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में अन्य बड़े फैसले
– बिहार के हर आईआईटी और पॉलिटेक्निक कॉलेज में बेहतर ट्रेनिंग के लिए हाई लेवल का सेंटर ऑफ एक्सलेंस बनाया जाएगा।
– तकनीकी शिक्षा अब हिन्दी भाषा में भी उपलब्ध कराई जाएगी।
– बिहार में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और एक इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी खोली जाएगी।
– सभी शहरों में वृद्धों के लिए आश्रय स्थल बनेगा, शहर में बेघर लोगों को लिए बहुमंजलि इमारतें बनेगी।
– बिहार से बाहर काम करने वाले कामगारों का डाटाबेस तैयार किया जायेगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…