बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार.. नालंदा में भी मिले नए मरीज

0

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है । नालंदा जिला में भी कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है ।

कहां मिले कितने मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नालंदा जिला में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों पुरुष हैं. जिसमें दो गिरियक और एक हिलसा थाना क्षेत्र का है. वहीं, नालंदा जिला प्रशासन के मुताबिक जो तीन मरीज मिले हैं । उसमें एक नालंदा, एक नवादा और शेखपुरा का है । सैंपलिंग की वजह से तीनों का नाम नालंदा बताया जा रहा है ।

प्रवासी मजदूरों ने बढ़ाई समस्या
दरअसल, जब से दूसरे राज्य से प्रवासी मजदूरों का बिहार आना शुरू हुआ है तब से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों की वजह से बिहार में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है । हालांकि सरकार ने अपने तरफ से प्रवासी मजदूरों को 21 दिनों के लिए ब्लॉक क्वारंटाइन रहने को कहा है । लेकिन कई क्वारंटाइन सेंटर से मजदूरों के भागने की खबर भी अक्सर आती रहती है।

किस जिले में कितने मरीज
1 . मुंगेर – 122
2. पटना – 99
3. रोहतास – 77
4. नालंदा- 66
5. बक्सर- 59
6. बेगूसराय – 47
7. सीवान – 38
8. खगड़िया- 36
9. भागलपुर – 33
10. कैमूर – 33
11. मधुबनी-31
12. भोजपुर-29
13. जहानाबाद-26
14. पश्चिमी चंपारण- 25
15. गोपालगंज – 24
16. नवादा – 24
17. औरंगाबाद – 18
18. मुजफ्फरपुर – 18
19. दरभंगा-16
20.पूर्वी चंपारण- 15
21. बांका 15
22. अरवल- 12
23. कटिहार-12
24.लखीसराय – 12
25. पूर्णिया- 12
26. शेखपुरा-12
27. समस्तीपुर-11
28. किशनगंज-10
29. सहरसा-10
30. सारण-10
31. मधेपुरा-9
32. सुपौल- 7
33. गया- 8
34. सीतामढ़ी- 7
35. वैशाली-6
36. अररिया- 4
37. शिवहर-3
38. जमुई-1

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …