बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी.. 1 दिन में मिले 228 संदिग्ध मरीज

0

बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कोरोना के 228 संदिग्ध मरीज मिले हैं. जिसके बाद कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े चौदह सौ के पार हो गई है.

228 नए संदिग्ध मरीज मिले
बिहार में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर 1456 लोग हो गई है . बुधवार तक इनकी संख्या 1228 थी। लेकिन गुरुवार को 228 नए लोग इसमें शामिल किए गए हैं।

एक पॉजिटिव केस भी मिला
बिहार में कोरोना का एक पॉजिटिव केस भी मिला है. जिसके बाद कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. मरीज को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तक राज्य में कोरोना के छह संक्रमित मामले मिले थे। जिसमें मुंगेर के तीन और पटना के तीन थे। मुंगेर के तीन में से एक संक्रमित सैफ अली की मौत हो चुकी है। बाकी पांच का इलाज जारी है. लेकिन गुरुवार को एक और नए पॉजिटिव मरीज के मिलने पटना के संक्रमित मरीजों की संख्‍या सात हो गई।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …