
राजधानी पटना सहित बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान हैं और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Bihar: Rainwater enters the residence of State Road Construction Minister Nand Kishore Yadav in Patna. pic.twitter.com/IXtnatuNvm
— ANI (@ANI) June 28, 2020
पथ निर्माण मंत्री के बंगले में घुसा पानी
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के पटना स्थित बंगले में बारिश का पानी घुस गया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि बंगले के बाहर चारों तरफ पानी ही पानी भरा है। घर से बाहर जाने के लिए पानी में घुसकर जाना होगा। साथ ही जहां गाड़ियां खड़ी की जाती है यानि पार्किंग में भी बारिश का पानी भर गया है.
The passage from where the water used to flow out has somehow got blocked. As soon as the blockage will be resolved, water will recede: Bihar Road Construction Minister Nand Kishore Yadav https://t.co/1278VvfrCu pic.twitter.com/XnEiwcEkBL
— ANI (@ANI) June 28, 2020
मंत्री जी की सफाई
वहीं, आवास में पानी घुसने पर मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि जिस रास्ते से होकर पानी निकलता था, वो किसी कारण बंद हो गया है। जैसे ही उसे ठीक कर दिया जाएगा, घर में घुसा पानी बाहर निकल जाएगा।