बिहार में 700 के करीब पहुंचा कोरोना का आंकड़ा.. जानिए कहां मिले कितने मरीज

0

बिहार में कोरोना वायरस काफी तेजी से पैर पसार रहा है। राज्य में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 85 नए मरीज मिल हैं। इसके साथ ही कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 696 हो गई है। रविवार को 85 नए केस राज्य के 19 जिलों से सामने आए हैं। राज्य के 38 में से 37 जिले कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जमुई एक मात्र जिला है, जहां से कोरोना के मामले अभी तक सामने नहीं आए हैं।

रविवार को इन जिलों में मरीज मिले
रविवार को बिहार के नालंदा और मुंगेर में 11, भागलपुर और पटना में 9, किशनगंज में 8, सहरसा और मधेपुरा में 7, पूर्वी चंपारण में 4, मुजफ्फरपुर और अरवल में 3, दरभंगा, गया, नवादा और अररिया में दो-दो, बेगूसराय, भोजपुर, औरंगाबाद, समस्तीपुर और खगड़िया में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

354 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 354 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैँ। उन्हें तत्काल 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कोरोना के अभी राज्य में 336 एक्टिव मरीज हैं जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

32 हजार से अधिक सैम्पलों की हुई जांच
जानकारी के अनुसार राज्य के सात कोरोना जांच लैब में अबतक 32 हजार 670 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही एक हजार से अधिक सैम्पलों की जांच प्रक्रियाधीन है।

एक और कोरेाना पॉजिटिव मरीज की मौत संख्या बढ़कर छह
बिहार में 60 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। कोरोना के कारण जिस मरीज की मौत हुई है वह बाढ़ के बेलछी का रहने वाला था। पिछले दिनों अथमलगोला क्वॉरेंटाइन सेंटर में उसे पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इलाज के लिए उस व्यक्ति को पटना के पीएमसीएच लाया गया था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ित मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …