नालंदा में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हुई.. जानिए मरीजों में कितने प्रवासी

0

नालंदा में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है। नालंदा में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं. जिनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं.

बिंद में तीन मरीज मिले
नालंदा जिला में कोरोना के छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उसमें तीन बिंद के रहने वाले हैं. जिसमें 23 साल और 25 साल की दो महिलाएं और एक 30 साल का युवक शामिल है.

रहुई में दो मरीज मिले
वहीं, रहुई थाना क्षेत्र में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. जिसमें एक महिला और एक पुरुष है. महिला की उम्र 22 साल जबकि पुरुष का उम्र 28 साल है.

थरथरी में भी एक मरीज
कोरोना वायरस ने थरथरी को भी अपनी चपेट में ले लिया है । थरथरी में कोरोना संक्रमित एक युवती मिली है. जिसकी उम्र 19 साल है.

नालंदा में अब तक 78 मरीज
नालंदा जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है । जिसमें 38 मरीज प्रवासी मजदूर हैं. जो दूसरे राज्यों से नालंदा लौटे हैं. 78 मरीजों में से 38 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि 40 मरीज एक्टिव हैं. जिनका इलाज चल रहा है ।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …