
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. अमित शाह के वर्चुअल रैली के खिलाफ आरजेडी ने थाली और लोटा पिटने का एलान किया है.
थाली-लोटा पीटेगी आरजेडी
दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जून को शाम 4 बजे वर्चुअल रैली के जरिए बिहार की जनता को संबोधित करेंगे. जिसके विरोध में राजद नेता कल सुबह 11 बजे से 11 बजकर 10 मिनट तक घरों के बाहर निकल कर थाली, लोटा, डंडा पीटेंगे.
इसे भी पढ़िए-थाना में बेहोश होकर गिर पड़े जेडीयू सांसद, होश आया तो धरने पर बैठ गए.. जानिए पूरा मामला
जनता से मांगा सहयोग
इसे लेकर आरजेडी ने जनता से भी सहयोग मांगा. नालंदा आरजेडी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु के मुताबिक, अब जब संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है तो देश से लॉकडाउन में छूट दी गयी है । तेजस्वी यादव की आवाज उठाने पर ही लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को केंद्र और राज्य सरकार लाने की व्यवस्था की है। जब ये प्रवासी अपने घरों में लौट गए हैं तो यहां की एक वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपराधी घोषित किया जा रहा है । जिसका हमलोग घोर विरोध करते हैं । और लोगों से गरीब अधिकार दिवस के मौके पर थाली, घंटी ,डंडे आदि बजाने की अपील करते हुए समर्थन मांग रहे हैं ।