
नालंदा में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. शिक्षा विभाग ने जिले से 15 अधिकारियों को दूसरे जिलों में तबादला कर दिया है. शिक्षा विभाग ने डायट नूरसराय में तैनात मध्य विद्यालय के चार एचएम को बीईओ बना दिया है। इन अधिकारियों को 6 जुलाई तक नए पदों पर योगदान करना है।
सूची के अनुसार थरथरी, बिहारशरीफ, बिंद, इस्लामपुर, कतरीसराय, नगरनौसा, रहुई और बेन में बीईओ अपना पदभार संभालेंगे।
जिले में प्रतिनियुक्त हुए बीईओ
बीईओ प्रखंड कहां से आए
पुष्पा कुमारी थरथरी वैशाली के बिठौला बुनियादी विद्यालय
रंजीत कुमार बिहारशरीफ वैशाली के बराहरुप बुनियादी विद्यालय
सविता कुमारी बिंद वैशाली के सोरहला बुनियादी विद्यालय
कैलाश साह इस्लामपुर मुंगेर के गौरवडीह बुनियादी विद्यालय
संजय कुमार कतरीसराय लखीसराय के वीरुपुर बुनियादी विद्यालय
कुमारी पुष्पा नगरनौसा लखीसराय के किरणपुर बुनियादी विद्यालय
उषा कुमारी रहुई बेगुसराय के उलाव बुनियादी विद्यालय
किरण बेन मुजफ्फरपुर के चंदवार पीटीईसी में व्याख्याता
इन्हें बीईओ में मिली प्रोन्नति
1. नंदलाल प्रसाद, कोरनावां बुनियादी विद्यालय– औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बने बीईओ
2.शशिभूषण कुमार, सोनचरी कोरनावां बुनियादी विद्यालय– पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल के बने बीईओ
3. गायत्री कुमारी, नूरसराय डायट– गया के मानपुर की बनी बीईओ
4.अखिलेश्वर प्रसाद, नूरसराय डायट- जहानाबाद प्रखंड के बने बीईओ
5.प्रफुल्ल कुमार, पारथु बुनियादी विद्यालय- लखीसराय के हलसी के बीईओ
6.प्रसून्न कुमार अकेला, नूरसराय डायट- नवादा के रजौली के बीईओ
7. श्रीकांत प्रसाद, नूरसराय डायट- नवादा के हिसुआ के बीईओ
8. नरगीस फरहान, अजनौरा बुनियादी विद्यालय- पटना गोलघर के विद्यालय अवर निरीक्षक बने हैं।
नालंदा जिले में तैनात बीईओ कहां गए
1. रेणु कुमारी, हरनौत बीईओ- लखीसराय डायट
2.सुरेश सिंह, सरमेरा बीईओ – पूर्वी चंपारण डायट
3. रघुनंदन चौधरी, इस्लामपुर बीईओ – पश्चिम चंपारण डायट
4.सुशीला कुमारी, बेन बीईओ – वैशाली डायट
5.अंजु चौधरी, सिलाव बीईओ – वैशाली डायट
6. विनोद यादव, हिलसा बीईओ – पटना के सदीशोपुर बुनियादी विद्यालय
7. रवींद्र प्रसाद, गिरियक बीईओ- लखीसराय डायट