
महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार को नालंदा जिले में मांस, मछली और मुर्गा आदि की बिक्री पर रोक रहेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने देते हुए बताया कि इस आशय की सूचना माइक से दी जा चुकी है। सूचना के बाद भी अगर कोई मांस, मछली तथा मुर्गा आदि बेचते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। नगर निगम क्षेत्र के मांस व्यवसायियों को निगम द्वारा पहले ही सूचित करा दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में मांस की बिक्री पर नगर प्रबंधक राजीव कुमार व स्वास्थ्य निरीक्षक परमानंद प्रसाद नजर रखेंगे।http://nalandalive.com/top-news/internet-ban-in-nalanda-after-violence/ नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं मांस, मछली, मुर्गा आदि की बिक्री न हो यह सुनिश्चित करने की जवाबदेही इन्हीं दोनों पदाधिकारियों को दी गई है।