
बिहारशरीफ। शहर के पहड़पुरा मोहल्ले में देवी स्थान के पास बड़ी देवी जी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है। इसके अलावा खूबसूरत पंडाल भी बनाया गया। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं।
स्थानीय कलाकारों ने की है सजावट
वीर बाल नवयुवक दल के अध्यक्ष विरेश कुमार ने बताया कि स्थानीय कलाकारों ने मूर्ति व पंडाल का निर्माण किया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों से इसे सजाया गया है।

शनिवार को पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शाम को दूर-दूर से लोग माता का दर्शन करने यहां पहुंचे। रविवार की सुबह से ही माता की गोदभराई के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। माता की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सुबोध कुमार, संदेश कुमार, टुन्नी कुमार, मुन्ना कुमार, ओमप्रकाश, वीरु, पंकज के साथ मोहल्ले के लोग जुटे हैं।