
पटना के गांधी मैदान में आयोजित जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधायक जी का पैर दबवाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नवादा के जदयू विधायक कौशल यादव के पैर दबाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता उनके पैर को दबा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि नवादा के जदयू विधायक कौशल यादव के पैर कार्यकर्ता दबा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसे रिट्वीट कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वाह जी वाह, कुछ लोग जीवन के अलग ही मजे ले रहे हैं… तो वहीं,एक यूजर ने लिखा- बेचारे थक गए होंगे।
#WATCH Bihar: Janata Dal (United) MLA from Nawada, Kaushal Yadav gets his legs massaged by party workers at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/5W2QUPtM3M
— ANI (@ANI) March 1, 2020
जदयू विधायक की सफाई
वहीं, जब इस बारे में मीडिया के लोगों ने नवादा के जदयू विधायक कौशल यादव से इस बारे में पूछा तो उन्होंने सफाई में कहा कि उनके पैर में चोट लग गई थी . जिसके कारण पैर में दर्द हो गया था। इस कारण वे गांधी मैदान में लेट गए थे। इस दौरान किसी ने पैर दबाया होगा। इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए।
नीतीश के जन्मदिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर रविवार को पटना के गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया था। काफी संख्या में कार्यकर्ता आए हुए थे। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए नवादा के विधायक कौशल यादव भी आए हुए थे। इसी दौरान वे गांधी मैदान में लेट गए। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता उनके पैर दबाने लगे, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।