
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है । साइंस आर्ट्स और कॉमर्स समेत तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट आ गए हैं । अगर बात नालंदा की करें तो पिछले साल की तुलना में इस साल का रिजल्ट बेहतर रहा है । नालंदा के डीईओ मनोज कुमार के मुताबिक इंटर परीक्षा में पिछले साल कि तुलना में ज्यादा छात्र-छात्राएं पास हुये है। बोर्ड के द्वारा अभी तक पूरी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस बार प्रथम श्रेणी में ज्यादा परीक्षार्थी पास किए हैं। कोरोना वायरस को लेकर लॉक आउट के कारण तीनों संकायों के पांच-पांच टॉपरों का वेरिफिकेशन एवं इंटरव्यू मोबाइल पर वॉट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉलिंग से विषय के विशेषज्ञों ने किया था। इसके बाद रिजल्ट जारी किया गया ।
साइंस में जिला टॉपर 5 छात्र-छात्राएं
आशीष रंजन- 468
रिम्मी कुमारी – 468
रविरंजन कुमार- 468
सोनू कुमार- 465
हिमांशु रंजन- 464
इसे भी पढ़िए-बिहार इंटरमीडिएट में आर्ट्स की टॉपर बनी साक्षी के बारे में जानिए
कॉमर्स में जिला टॉपर 5 छात्र-छात्राएं
कल्याणी कुमारी – 463
सोलंकी कुमारी- 459
स्वीटी कुमारी – 458
सुमन कुमारी- 455
आफिया मोहसीन – 451
आर्ट्स में जिला टॉपर 5 छात्र-छात्राएं
निहारिका प्रसाद – 461
अभ्या कुमारी- 451
सृष्टि कुमारी – 441
सुरुचि कुमारी – 438
गरिमा कृष्णा – 437
आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के बीच बिहार बोर्ड ने मंगलवार की शाम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिया हैं। लॉक डाउन को लेकर सभी साइबर कैफे बंद है। ऐसे में परीक्षार्थियों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं साइट स्लो रहने से परीक्षार्थी मोबाइल पर भी रिजल्ट नहीं देख पा रहे थे। इस बार बिहार बोर्ड ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे परीक्षा खत्म होने के केवल 40 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर, अपना ही पिछला 2019 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2019 में रिजल्ट 44 दिनों के भीतर और मार्च महीने में जारी किये थे। इस बार बिहार बोर्ड की परीक्षा तीन फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।