
राजधानी पटना में कोरोना वायरस का अब तक सबसे बड़ा अटैक हुआ है। पटना जिले में कोरोना के 60 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है.
21 पुलिस वालों को हुआ कोरोना
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आज पटना के खाजपुरा स्थित बीएमपी कैंप में मिले हैं. बीएमपी के 21 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद को सूबे में कोरोना से संक्रमित पुलिसवालों की संख्या बढ़कर 50 के पास पहुंच गया है.
बाढ़ में 17 नए मरीज
वहीं, पटना जिला के बाढ़ थाना इलाके में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं. जिसमें 7 महिला और 10 पुरुष शामिल हैं
अथमलगोला में 12 मरीज
पटना जिला के अथमलगोला में भी कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। जिसमें सभी 18 साल से लेकर 40 साल के युवक हैं।
और कहां कहां मिले
इसके अलावा आरपीएस मोड़ से तीन, अंगमकुआं से एक, फतुहा से एक,बेलछी से दो और पटेल नगर से एक मरीज मिले हैं.
बिहार में आंकड़ा 1250 के पार
इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 1250 के पार पहुंच गया है. साथ ही संक्रमण के मामले में राजधानी पटना पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके बाद मुंगेर का नंबर आता है। जहां मरीजों की संख्य़ा 123 है. जबकि तीसरे नंबर पर रोहतास और चौथे नंबर पर नालंदा आता है ।