
सरमेरा प्रखंड के सीडीपीओ पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस मामले में समाज कल्याण विभाग के अनुश्रवण पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को सात दिनों में जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिए आवेदन में लिखा है कि पोषाहार की राशि निकालने के लिए सीडीपीओ गड़बड़ी करती है।और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कराने की धमकी देती हैं।
इसे भी पढिए–खुद फंस गया शराब रखकर फंसाने वाला दारोगा
इसे लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से गुहार लगायी थी। जिसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जांच के आदेश दे दिए थे। कहा जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी सीडीपीओ को संस्पेंड तक किया जा सकता है ।