नालंदा में गिरा ठनका, 3 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

0

बिहार में आसमान से लगातार आफत बरस रही है. आसमानी बिजली गिरने से एक बार फिर तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं.

क्या है मामला
हादसा नालंदा जिला के बिंद थाना इलाके के गोविंदपुर गांव में हुई. जहां वज्रपात गिरने से तीन युवक की मौत हो गई । जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों को इलाज के पहले बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है .

पेड़ के नीचे छुपना हुआ जानलेवा
ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक मवेशी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान बारिश आ गई और सभी एक पेड़ के नीचे जाकर छिपे हुए थे। लेकिन उनलोगों को क्या पता था कि जिस पेड़ के नीचे वे अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं वो सुरक्षित नहीं बल्कि जानलेवा स्थान है. इसी दौरान व्रजपात हुआ और सभी छह लोग झुलस गए. जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग लगातार लोगों को सचेत कर रहा है कि बारिश के दौरान कभी भी पेड़ के नीचे नहीं छुपें. वहां व्रजपात की संभावना ज्यादा होती है.

किस-किस की मौत हुई
ठनका गिरने से जिन तीन युवकों की मौत हुईहै. उसमें गंगाविशुन बिंद का पुत्र राजीव बिंद, संजय बिंद का पुत्र घनश्याम कुमार और रामविलास राम का पुत्र ब्रजकिशोर कुमार है । जबकि अरविंद कुमार, ओमकार कुमार और जितेंद्र कुमार जख्मी हैं

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …