
कोरोना वायरस ने अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार तक दस्तक दे दी है. कोरोना वायरस ने लालू प्रसाद यादव के समधी और तेज प्रताप यादव के ससुर को अपनी चपेट में ले लिया है.
चंद्रिका राय एम्स में भर्ती
तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों कहना है कि उनकी हालत स्थिर है. चंद्रिका राय परसा से आरजेडी विधायक हैं.
इसे भी पढ़िए-बिहार सरकार का फैसला: लॉकडाउन बढ़ा.. क्या खुले रहेंगे और क्या बंद रहेंगे
कौन हैं चंद्रिका राय
चंद्रिका राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय के बेटे हैं. वे सारण जिले के परसा विधानसभा सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं. पुरानी मित्रता के चलते लालू यादव ने अपने पुत्र तेजप्रताप यादव का विवाह चन्द्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय से किया. शादी के कुछ महीने बाद ही अनबन की खबरें आने लगीं और मामला तलाक तक पहुंच गया
इसे भी पढ़िए-बिहार में कांग्रेस ने कई जिलाध्यक्षों को बदला.. जानिए कौन कहां के नए जिलाध्यक्ष बने
सड़क पर आ गया कलह
इसके बाद घर का कलह सड़क पर आ गया. तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया. इसके बाद राबड़ी देवी ने बहु को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. तब से दोनों परिवारों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं. चन्द्रिका राय लगातार लालू परिवार के खिलाफ मीडिया में बयान देने लगे. इसके बाद स्थिति साफ होती गई कि आरजेडी से चन्द्रिका राय आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.