नालंदा में बड़ी फेरबदल, कई थानाध्यक्षों का हुआ तबादला.. जानिए कौन कहां गए

0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तबादले का दौर जारी है. नालंदा पुलिस में भी बड़ी फेरबदल हुई है. नालंदा के एसपी निलेश कुमार ने कई थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है ।

नूरसराय के थानाध्यक्ष तबादला
नूरसराय थाना के थानाध्यक्ष अभय कुमार का तबादला कर दिया गया है. अभय कुमार को बिंद थाना की कमान दी गई। वहीं, लहेरी थाना के दारोगा वीरेंद्र चौधरी को नूरसराय थाना की कमान दी गई है.

बेन से पिंकी प्रसाद की विदाई
बेन थाना की थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद का तबादला कर दिया गया है. पिंकी प्रसाद को राजगीर थाना भेज दिया गया है. वहीं, राजगीर थाना के दारोगा जयकिशन कुमार को बेन का नया थानेदार बनाया गया है .

बिंद से राकेश कुमार की विदाई
बिंद थाना के थानाध्यक्ष राकेश कुमार का तबादला कर दिया गया है. राकेश कुमार को लहेरी थाना भेज दिया गया है वहीं, नूरसराय के थानेदार अभय कुमार को बिंद थाने की जिम्मेदारी दी गई है

पावापुरी ओपी प्रभारी का तबादला
पावापुरी ओपी प्रभारी प्रभा कुमारी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें बिहार थाना में तैनात किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे चंचल कुमार को पावापुरी ओपी का प्रभार दिया गया है

लहेरी थाना के दारोगा का तबादला
बिहारशरीफ के लहेरी थाना के दारोगा का तबादला कर दिया गया है। राकेश कुमार को लहेरी थाना का नया दारोगा बनाया गया है. वहीं, लहेरी थाना के दारोगा वीरेंद्र चौधरी को नूरसराय का नया थानेदार बनाया है.

एसपी निलेश कुमार ने पदाधिकारियों को अविलंब नवपदस्थापन के स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In पुलिस प्रशासन

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …