ट्रक-एंबुलेंस में टक्कर, 4 की मौत,3 जख्मी, बिहारशरीफ से पटना जा रहा था एंबुलेंस

0

नालंदा जिला में ट्रक और एंबुलेंस में भीषण टक्कर हुई है. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग जख्मी हो गए हैं.

क्या है पूरा मामला
हादसा नालंदा जिला चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर में हुआ. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस से एक मरीज को लेकर एक परिवार बिहारशरीफ से पटना जा रहा था. लेकिन गौढ़ापर पहुंचते ही तेज गति की वजह से एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

पटना किया गया था रेफर
दरसअल, बिहार थाना के चैनपुरा गांव में शोभा देवी नामक एक महिला छत से गिर गई थी. उन्‍हें चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर जाया जा रहा था.

नशे में एंबुलेंस चला रहा था ड्राइवर
परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था. जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है. हादसे के बाद एंबुलेंस ड्राइवर फरार हो गया.

किसकी किसकी मौत हुई
हादसे में मरने वालों में शोभा देवी का पति वीरु पासवान, सुदामा पासवान और आशा देवी है. जबकि बालेश्वर पासवान, सरिता देवी और संसार देवी जख्मी हैं. घायलों को इलाज के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुरौरा पंचायत की मुखिया सोनाली ने पारिवारिक लाभ के तहत 20-20 हजार रुपए की मदद दी है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…