
नालंदा जिला में वोटों की गिनती की तैयारी पूरी कर ली गई। मंगलवार को बिहारशरीफ के नालंदा कॉलेज और सोगरा कॉलेज में काउंटिंग की जाएगी। साथ ही शहर में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर रोक लगा दिया गया है।
फ्लैग मार्च करेगी
मतगणना को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है. शहर में पारा मिलिट्री फ्लैग मार्च करेगी। बारादरी मोड़, गढ़पर इलाहाबाद बैंक के समीप, नालंदा कॉलेज से उत्तर गढ़पर मोहल्ला मार्ग में, सिविल गेट मेट के मजार के समीप, कॉलेजिएट स्कूल के सामने जो प्रोफेसर कॉलनी की ओर जाता है, महिला थाना के सामने पीएनबी के समीप गली में, नगर निगम के समीप की गली, भैंसासुर चौक पर कचहरी मोड़ की ओर, अम्बेर मोड़ा, अम्बेर मोड़ से भैंसासुर मार्ग में, करगिल बस स्टैंड के सामने वाइपास मार्ग, सोगरा कॉलेज से करगिल चौक मार्ग में हनुमान मंदिर के समीप।
इसे भी पढ़िए-बिहार में देर से आएंगे चुनावी नतीजे.. जानिए किस सीट पर कितने बजे आएंगे रिजल्ट
एंबुलेंस की तैनाती
दोनों मतगणना केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सभी केंद्र पर दो-दो एंबुलेंस चिकित्सक दल के साथ मौजूद रहेंगे। जीवन रक्षक दवा उपलब्ध रहेगी।
कहां कहां पार्किंग की व्यवस्था
कॉलेजिएट स्कूल परिसर
सोगरा उच्च विद्यालय
करगिल बस स्टैंड परिसर
कहां कहां ट्रैफिक पुलिस रहेगी
भरावपर
पुलपर
खंदकपर
अस्पताल चौक
भैंसासुर चौक
अंबेर
एतबारी मोड़
रहुई तिराहा
नईसराय
कॉलेजिएट स्कूल गेट
करगिल चौक
नदी मोड़
बैंक कॉलोनी मोड़
लहेरी थाना के समीप